Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

किस्सा यादों का

किस्सा यादों का   क्यों सजाते हो यादों की महफ़िल, बस वक्त ही बर्बाद होता है।  आज और कल का फिर तुम्हें कहाँ ठिकाना होता है? दो बाते दिल की, चाहें किसी से कर लेना, आज की इस रफ़्तार में, फिर तुम कल की और बढ़ना।    यादों में उलझना, कहाँ किसी को आगे बढ़ाता है? लहरें हैं वो समंदर की, किनारे से अंदर खींचा जाता हैं।  पीछे देखना भी है जरुरी, पर कितना? सफर आगे का ना भटक जाए, बस उतना। आज में जीना सिख, तुझे योगी बताता हैं।  कल की यादें हसीन बनानेका रास्ता बतलाता है। -गोसाव्यांचा योगेश १७ मई, २०२१